पार्थ शर्मा के लिखे गीत को महादेवन ने दी है आवाज
रायपुर
36 गढ़ ह स्वच्छ बने हे... 36 गढिय़ा सबले बढिय़ा। जिस ऐंथम को प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक एवं संगीतकार शंकर महादेवन ने आवाज दी है वह किसके द्वारा लिखित व कम्पोसिंग किया हुआ है जानना नहीं चाहेंगे,जानकर बेहद खुशी होगी कि वे शख्स रायपुर के ही रहने वाले पार्थ शर्मा हैं। जो कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विवि से एमजे कर चुके हैं और आईईसी एक्सपर्ट के पद पर स्टेट अर्बन डेवलपमेंट एजेंसी,यूएडी छत्तीसगढ़ में कार्यरत्त हैं। इस होनहार युवक के पिता सेवानिवृत्त आरआई देवी प्रसाद शर्मा ताकम(बेरला)वाले हैं। उनके मौसाजी यशंवत चौबे बताते हैं कि पार्थ शुरू से ही काफी हूनरमंद हैं। उनके परिवार के लोगों के लिए खुशी की बात हैं कि आज पार्थ के लिखित व कम्पोसिंग की हुई गीत को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ राज्य का स्वच्छता ऐंथम -स्वच्छ बने हे छत्तीसगढ़ हा, छत्तीसगढिय़ा सबले बढिय़ा -जारी किया। प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक एवं संगीतकार शंकर महादेवन ने इस ऐंथम में अपनी आवाज दी है।भारत सरकार द्वारा आयोजित विश्व की सबसे बड़ी स्वच्छता प्रतियोगिता-स्वच्छ सर्वेक्षण-21-में तीसरी बार नंबर वन के पायदान पर पहुंचने के लिए राज्य शहरी एवं विकास अभिकरण द्वारा राज्य का स्वच्छता ऐंथम बनाया गया है।

पाठको की राय